फीचर्ड
यातायात पुलिस की कड़ी कार्यवाही, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को पहुंचाया गया थाने
लाउड हेलर के द्वारा लोगों को वाहन पार्किंग में खड़ा करने के लिए किया जा रहा सतर्क, फिर भी नहीं माने तो होगी कार्यवाही
कानपुर। आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme " के अंतर्गत शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा लाउड हेलर के माध्यम से वाहन स्वामियों / चालकों को सूचित
करते हुए अपने वाहनों को तत्काल नो पार्किंग क्षेत्र से हटाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके बावजूद भी जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहन नहीं हटाए गए, उनके वाहनों को क्रेन के माध्यम से कुल 07 चार पहिया वाहनों को सम्बन्धित थाने में भेजा गया। वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन
करने हेतु अंतिम चेतावनी देते हुए नियमानुसार उनके वाहन सुपुर्द किए गए। यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित न करें। यातायात नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में
ट्रैफिक कण्ट्रोल/ हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
uttar pradesh police kanpur news kanpur traffic rules traffic management Kanpur Traffic Police Public Safety traffic enforcement Road Safety Campaign reducing traffic congestion scheme RTC Scheme Kanpur City Traffic Safe Driving Traffic Awareness Campaign DCP Traffic Ravindra Kumar No Parking Drive Roadside Parking Action Crane Action Four Wheeler Seized No Parking Zone Vehicle Towing Traffic Control Helpline Urban Traffic Management


Comments