किसान दिवस में गूंजीं किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखे।

Abhinav Shukla Picture
Published On

प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि किसानों एवं आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में भारतीय किसान यूनियन (महिला प्रकोष्ठ) की जिलाध्यक्ष पम्मी सिंह ने किसान दिवस की सूचना समय पर किसानों तक न पहुंचने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त जानकारी के अभाव में किसानों की भागीदारी कम रहती है, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य प्रभावित होता है।
 
इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उप कृषि निदेशक को आगामी किसान दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा सभी विकास खंडों के किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना को निर्देशित किया कि 30 जून को पुनः किसान दिवस आयोजित किया जाए। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में डुग्गी और मुनादी के माध्यम से किसानों को सूचना दी जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन तक पहुंचा सकें।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसान दिवस में अपनी समस्याये एवं सुझाव लिखित रूप से उपलब्ध कराये, जिससे उनका निस्तारण सम्बन्धित विभाग से समय से कराया जा सके।
 
किसान दिवस में जेठवारा के अनंत सिंह तोमर ने भूलेख नक्शा उपलब्ध कराने और चकमार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई। वहीं पम्मी सिंह ने उसरी गांव में स्वीकृत पशु चिकित्सालय का निर्माण शुरू न होने और गोबरी-जगेसरगंज में दो वर्षों से बंद धान एवं गेहूं क्रय केंद्र को पुनः संचालित कराने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दिलीपपुर की शीला पाल ने भैंस पालन के लिए टीन शेड निर्माण की मांग की, जिस पर डीएम ने मनरेगा के तहत कार्य कराने के निर्देश दिए।
 
सहेरूआ गांव के रजनीकांत ने चकबंदी के बाद भूमि कब्जा एवं अंश निर्धारण की लंबित कार्रवाई का मामला उठाया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 20 जून को प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में जनपद में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कृषि विभाग ग्राम पंचायत पशुपालन विभाग ग्रामीण विकास प्रतापगढ़ मनरेगा चकबंदी किसान दिवस विकास भवन सभागार जगेसरगंज उत्तर प्रदेश समाचार प्रतापगढ़ समाचार किसानों की समस्याएं किसान हित भारतीय किसान यूनियन ताजा खबर किसान जागरूकता प्रशासनिक बैठक कृषि विकास भूमि कब्जा किसान कल्याण उप कृषि निदेशक जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय किसान सम्मेलन गेहूं क्रय केंद्र महिला प्रकोष्ठ पम्मी सिंह मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना किसान सहभागिता मुनादी डुग्गी प्रचार जेठवारा अनंत सिंह तोमर भूलेख नक्शा चकमार्ग अतिक्रमण उसरी गांव पशु चिकित्सालय गोबरी धान क्रय केंद्र शीला पाल भैंस पालन टीन शेड सहेरूआ गांव रजनीकांत अंश निर्धारण प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना प्रभारी मंत्री कृषि योजनाएं किसान समस्याओं का समाधान कृषि अधिकारी जिला प्रशासन प्रतापगढ़

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें