विकसित भारत के संकल्प को साकार करने शिवाजी डिग्री कॉलेज सहंसो में आयोजित हुआ सम्मेलन ।
शिवाजी डिग्री कॉलेज, सहंसो में आयोजित "विकसित भारत सम्मेलन" कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रयागराज। शिवाजी डिग्री कॉलेज, सहंसो में आयोजित "विकसित भारत सम्मेलन" कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला गंगापार भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकसित भारत के संकल्प को साकार करने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान किया।
बैठक में सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इस अवसर पर जिला प्रभारी उत्तर मौर्य, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, फूलपुर चेयरमैन अमरनाथ यादव, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष कविता पटेल, जिला उपाध्यक्ष किरण त्रिवेदी, अनिरुद्ध सिंह पटेल, आशीष केसरवानी, रोहित केसरी सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रणविजय सरोज, पुष्कर पटेल, रोहित निषाद, अतुल पाण्डेय, अनिल मौर्य, पार्षद अरुण कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी समेत सभी सभासद, पार्षद, जिला गंगापार के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ता सम्मेलन कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश समाचार संगठन सशक्तिकरण उत्तर प्रदेश राजनीति प्रयागराज समाचार निर्मला पासवान राजनीतिक कार्यक्रम संगठनात्मक बैठक जनकल्याणकारी योजनाएं फूलपुर अमरनाथ यादव दीपक पटेल जनसंपर्क अभियान राजनीतिक बैठक भाजपा पदाधिकारी विकसित भारत सम्मेलन शिवाजी डिग्री कॉलेज सहंसो नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जिला गंगापार भाजपा विकसित भारत सांसद प्रवीण पटेल जिला अध्यक्ष भाजपा उत्तर मौर्य गुरु प्रसाद मौर्य प्रभाशंकर पाण्डेय कविता पटेल किरण त्रिवेदी अनिरुद्ध सिंह पटेल आशीष केसरवानी रोहित केसरी रणविजय सरोज पुष्कर पटेल रोहित निषाद अतुल पाण्डेय अनिल मौर्य अरुण कुमार मिश्रा उमेश तिवारी भाजपा सम्मेलन केंद्र सरकार की योजनाएं विकास संकल्प ताजा राजनीतिक खबर गंगापार भाजपा सहंसो प्रयागराज विकसित भारत अभियान


Comments