ड्यूटी से गायब सफाई कर्मी के खिलाफ सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत*
ग्राम पंचायत महुआ लखनपुर में गंदगी का अंबार, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी ग्रामीणों ने सफाई कर्मी पर ड्यूटी से गायब व साफ - सफाई न करने का लगाए गंभीर रूपसीएम पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच सहायक विकास अधिकारी कप्तानगंज को मिली
बस्ती। बस्तीजिले केविकासखंड कप्तानगंज के अंतर्गत बहुचर्चित ग्राम पंचायत महुआ लखनपुर में तैनात सफाई कर्मी लगातार ड्यूटी से गायब हैं । सफाई कर्मी के ड्यूटी से गायब रहने के कारण ग्राम पंचायत महुआ लखनपुर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर ड्यूटी से गायब चल रहे सफाई कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत महुआ लखनपुर में काफी दिनों से सफाई कर्मियों की गलत तरीके से की गई तैनाती थी और बाद गलत तरीके से की गई सफाईकर्मियों का स्थानांतरण अन्य स्थानों पर कर दिया गया है अब सफाई कर्मियों की तैनाती तो ठीक है लेकिन सफाई कर्मियों की ड्यूटी में बड़ा खेल चल रहा है । राजस्व गांव महुआ लखनपुर में तैनात सफाईकर्मी की मनमानी ड्यूटी से साफ - सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । ग्रामीणों ने साफ सफाई व्यवस्था ठीक न होने से नाराज होकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया है जो शिकायत संख्या - 92618500022305 है जिसकी जांच सहायक विकास अधिकारी ( एडीओ पंचायत ) कप्तानगंज सुशील कुमार श्रीवास्तव को मिली हुई है ।
सूत्रों की माने तो राजस्व गांव महुआ लखनपुर में तैनात सफाईकर्मी ड्यूटी पर कभी आता ही नहीं है और ड्यूटी पर ना आने के बावजूद प्रतिमाह घर बैठकर वेतन प्राप्त करना है । जो एक जांच का विषय बना हुआ है । राजस्व गांव महुआ लखनपुर में कौन सफाईकर्मी तैनात है ? ग्रामीणों को पता ही नहीं है और न ही कभी सफाईकर्मी को ग्राम पंचायत में आते देखा है और न ही कभी साफ सफाई कार्य करते देखा है । अब देखना यह है कि राजस्व गांव महुआ लखनपुर में तैनात सफाई कर्मी लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने के मामले में सहायक विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है ?
सफाई व्यवस्था बस्ती स्वच्छता अभियान एडीओ पंचायत जांच उत्तर प्रदेश समाचार प्रशासनिक लापरवाही बस्ती समाचार ग्रामीणों का विरोध ड्यूटी से गायब मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत ग्रामीण समस्या कप्तानगंज सुशील कुमार श्रीवास्तव महुआ लखनपुर पंचायत विभाग ग्राम विकास सफाई कर्मी स्थानीय प्रशासन। विकासखंड कप्तानगंज ग्राम पंचायत महुआ लखनपुर सफाई कर्मचारी अनुपस्थित गंदगी शिकायत संख्या 92618500022305 सफाई व्यवस्था ध्वस्त


Comments