गोरखपुर : ढाई साल तक ज्वैलरी शोरूम में खेलती रहीं करोड़ों के गहनों का खेल, दो सेल्स गर्ल गिरफ्तार

नेपाल में बेचकर खरीदती थीं मनपसंद जेवर; 25 लाख की बरामदगी

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो कार्यालय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर। शहर के एक प्रतिष्ठित ज्वैलरी शोरूम में लंबे समय से चल रहे बेहद शातिर चोरी के खेल का कैण्ट पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दुकान में सेल्स पर्सन के रूप में कार्यरत दो युवतियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9.50 लाख रुपये नकद और करीब 15.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। दोनों आरोपित पिछले करीब ढाई वर्षों से बेहद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थीं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुस्कान गुप्ता निवासी हसनगंज लालडिग्गी, गोरखपुर तथा नगमा खातून निवासी शक्तिनगर, कसया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना कैण्ट में दर्ज मुकदमा संख्या 279/2026 में कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार ज्वैलरी शोरूम के मालिक ने मार्च माह में स्टॉक ऑडिट कराया तो कई महंगे आभूषणों की जगह नकली जेवर रखे होने का खुलासा हुआ। कुछ सोने के गहनों का वजन भी कम पाया गया। जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवतियां शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की रेंज और ब्लाइंड स्पॉट की पूरी जानकारी रखती थीं। इसी का फायदा उठाकर वे स्ट्रांग रूम में रखे असली सोने और हीरे के आभूषण निकाल लेती थीं तथा उनकी जगह हूबहू डिजाइन वाले नकली गहने रख देती थीं। जिन आभूषणों में कई लटकन लगे होते थे, उनमें से एक-दो लटकन भी चोरी-छिपे तोड़कर निकाल लेती थीं ताकि तुरंत किसी को संदेह न हो।

नवनियुक्त डीआईजी श्रीमती "पूनम" द्वारा  परिक्षेत्र मीरजापुर का पदभार ग्रहण किया गया Read More नवनियुक्त डीआईजी श्रीमती "पूनम" द्वारा  परिक्षेत्र मीरजापुर का पदभार ग्रहण किया गया

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि चोरी किए गए आभूषणों को नेपाल में बेच दिया जाता था और प्राप्त धन से दोनों अपनी पसंद के जेवर एवं अन्य सामान खरीदती थीं। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण, चांदी के सामान तथा नकदी बरामद की है।

दो बाइको की आमने सामने  टक्कर में एक बाइक सवार की मौत तीन गंभीर रूप से घायल Read More दो बाइको की आमने सामने  टक्कर में एक बाइक सवार की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में कैण्ट पुलिस की टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

सोशल मीडिया की बढ़ती दखल से रिश्तों में दरार, टूटती शादियों की नई वजह बन रहा डिजिटल संसार Read More सोशल मीडिया की बढ़ती दखल से रिश्तों में दरार, टूटती शादियों की नई वजह बन रहा डिजिटल संसार

Post Comments

Comments