मां विंध्यवासिनी देवी धाम से मोदी के दीर्घायु और यशस्वी के लिए निकाली गई कीर्तन यात्रा

"जय मां दुर्गा, जय मां तारा, दया माई कल्याण करो" से गूंजा पूरा मंदिर परिसर

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

विंध्याचल, मिर्जापुर। 

रामलाल साहनी

मीरजापुर।बुधवार सुबह 10 बजे नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र के नेतृत्व में उनके आवास से मां विंध्यवासिनी देवी धाम तक भव्य कीर्तन यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं सहित भाजपा के पदाधिकारियों तथा सदस्यगण शामिल होकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल का नया कीर्तिमान स्थापित होने और 12 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में यह यात्रा निकाली गई। मंदिर में नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र जी ने दर्शन-पूजन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। कीर्तन यात्रा में नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र जी के साथ शामिल लोगों ने " जय मां दुर्गा, जय मां तारा की जय जयकार लगाते हुए मंदिर पहुंचे थे 

एक ही दिन दो शोक !चाची की चिता की राख भी नहीं हुई ठंडी, घर लौटते समय मौत ने छीन ली धर्मेंद्र की सांसें Read More एक ही दिन दो शोक !चाची की चिता की राख भी नहीं हुई ठंडी, घर लौटते समय मौत ने छीन ली धर्मेंद्र की सांसें

पत्रकारों से वार्ता में विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के चरणों में प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को निरंतर मजबूती मिले। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और वैश्विक पटल पर नई पहचान बनाई है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों से देश सशक्त हुआ है। इस दौरान उन्होंने 2047 तक देश के प्रधानमंत्री बने रहने के लिए भी कामना किए। 

घर में घुसी ट्रेलर घर में सो रहे तीन की मौके पर मौत, पुलिस प्रशासन पर पथराव Read More घर में घुसी ट्रेलर घर में सो रहे तीन की मौके पर मौत, पुलिस प्रशासन पर पथराव

पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में मिष्ठान वितरण किया गया। उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के अतिरिक्त मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं ने भी देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सभी ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित में योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना की। 

शिक्षा के मंदिर में 'धुआँ' और 'सन्नाटा': प्राथमिक विद्यालय पुरवा में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, विभागीय दावे फेल Read More शिक्षा के मंदिर में 'धुआँ' और 'सन्नाटा': प्राथमिक विद्यालय पुरवा में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, विभागीय दावे फेल

कार्यक्रम में जिला महामंत्री रवि शंकर पांडे गौरव ऊमर, जिला मीडिया प्रभारी पंडित भावेश शर्मा रोहित त्रिपाठी नितिन विश्वकर्मा, कौन मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी गैपुरा मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक दीपा ऊमर, महेंद्र जायसवाल, गोपाल अग्रवाल कृष्ण कुमार सिंह पुनीत मिश्रा राहुल चंद्र जैनशिवशंकर शर्मा, किशोर सैनी, संतोष जायसवाल, जय चौरसिया समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान विंध्यधाम जयकारों से गूंजता रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार