जन समस्याओं के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

चुनार, मीरजापुर। 

संवाददाता अनिल मिश्रा

मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव रामराज सिंह पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को उप जिलाधिकारी कक्ष के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकताओं ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित सात सुत्रीय ज्ञापन तहसीलदार इवेन्द्र सिंह को सौपा। जिसमें पेट्रोल ,डीजल और एलपीजी गैस की कीमत में बढ़ोतरी को तत्काल कम करने की मांग।

पेपर लीक होने के वावजूद विफल रहे शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग। चुनार में पोस्टमार्टम हाउस में शव विच्छेदन का कार्य तत्काल चालू करने की मांग। अवैध तरीके से मादक पदार्थों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग। इस दौरान सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष यादव, निजामुद्दीन ,घनश्याम विश्वकर्मा ,रमेश सिंह ,अज़ीज़ भाई, शिवपूजन यादव मंत्री यादव सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

पत्रकारों पर हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो -:एनयूजे Read More पत्रकारों पर हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो -:एनयूजे

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें