अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर योग सप्ताह का शुभारंभ

सीडीओ जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया योग सप्ताह का उद्घाटन

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जनपद सोनभद्र में योग सप्ताह का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के साथ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसने आज वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है। योग न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी देता है।

हम पर्यावरण सप्ताह मना रहे है, लेकिन यह कार्यक्रम वर्षभर का है। पीके सिंह। Read More हम पर्यावरण सप्ताह मना रहे है, लेकिन यह कार्यक्रम वर्षभर का है। पीके सिंह।

कार्यक्रम में बताया गया कि 15 जून से 21 जून 2026 तक पूरे जनपद में योग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, योग जागरूकता अभियान तथा सामूहिक योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 19 हजार रुपये Read More साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 19 हजार रुपये

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग (Yoga for Healthy Ageing)” निर्धारित की गई है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में वृद्धजनों के लिए विशेष चिकित्सा एवं योग शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूकता एवं उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में आयुष विभाग एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार। Read More विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें