जनता दर्शन में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

जनता दर्शन के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

राष्ट्रीय हनुमान दल का विंध्याचल प्रवास, माँ महाविद्यावासिनी के दर्शन कर लिया राष्ट्र एवं धर्मसेवा का संकल्प Read More राष्ट्रीय हनुमान दल का विंध्याचल प्रवास, माँ महाविद्यावासिनी के दर्शन कर लिया राष्ट्र एवं धर्मसेवा का संकल्प

जनता दर्शन में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पोखरे में मिला 16 वर्षीय नाबालिग का शव Read More पोखरे में मिला 16 वर्षीय नाबालिग का शव

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाया जाए। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ Read More  देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को अपनी शिकायतें सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार