फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिद्धार्थनगर : बैदौली घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, तलाश जारी
घटना की जानकारी मिलते ही शोहरतगढ़ तहसीलदार प्रकाश सिंह तथा शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह आदि लोग बैदौली घाट के घटना स्थल पर पहुंच गये।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाताहरीश कुमार चौधरी
सिद्धार्थनगर।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्राम पंचायत माधवापुर के टोला मिझुनिया के कंचन देवी (85 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय राम मुकुट के अंतिम संस्कार के दौरान करीब 1:30 बजे तीन युवक बाणगंगा नदी पानी में लापता हो गये। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही शोहरतगढ़ तहसीलदार प्रकाश सिंह तथा शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह आदि लोग बैदौली घाट के घटना स्थल पर पहुंच गये। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी डूबे हुये मिझुनिया गावं निवासी शिवा (17 वर्ष), पुत्र राममूरत, रवि (17 वर्ष), पुत्र रामरूप तथा मोनू (18 वर्ष), पुत्र बबलू के तलाश में जुट गये।
समाचार लिखे जाने तक लापता युवकों का पता नहीं चल सका है। जय प्रकाश पांडेय, जनार्दन, धर्मेश, सरवन कुमार आदि लोगों का कहना है कि गहरे पानी में वगैर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के स्टीमर व जवानों के तलाश कर पाना मुश्किल लग रहा है।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल सम्पर्क कर घटना से अवगत कराकर उचित कदम उठाकर त्वरित कार्यवाही के लिये कहा। मौके पर मौजूद एसडीएम शोहरतगढ़ राजेश कुमार, सीओ मयंक द्विवेदी, शोहरतगढ़ तहसीलदार प्रकाश सिंह तथा शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह सहयोगियों के साथ राहत बचाव कार्य , डूबे हुए बच्चों की तलाश में जुटे हैं। प्रशासन के अनुसार राहत एवं खोज अभियान युद्धस्तर पर जारी है और उच्चाधिकारी लगातार रेस्क्यू स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
uttar pradesh breaking news swatantra prabhat Police पुलिस हादसा स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ local news uttar pradesh news अंतिम संस्कार प्रशासन सिद्धार्थनगर Siddharthnagar NDRF Administration Rescue Operation SDRF उत्तर प्रदेश समाचार स्थानीय समाचार Tragic Incident विधायक विनय वर्मा शोहरतगढ़ शोहरतगढ़ थाना राहत एवं बचाव कार्य सीओ मयंक द्विवेदी तहसीलदार प्रकाश सिंह Vinay Verma नदी में डूबने की घटना Search Operation Shohratgarh Disaster Response बैदौली घाट Baidauli Ghat बाणगंगा नदी Banganga River Drowning Incident Funeral रेस्क्यू अभियान लापता युवक Missing Youths Search and Rescue स्थानीय गोताखोर Local Divers एनडीआरएफ एसडीआरएफ Prakash Singh थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह Naveen Kumar Singh एसडीएम राजेश कुमार Rajesh Kumar SDM Mayank Dwivedi आपदा राहत Shohratgarh Police Station खोज अभियान


Comments