विद्यालय वाहन परमिट विशेष कैम्प में 86 वाहनों के परमिट जारी

विशेष कैम्प में 36 वाहनों की प्रोसेसिंग फीस तथा 24 वाहनों की परमिट फीस ऑनलाइन जमा करायी गयी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय वाहनों के परमिट से सम्बन्धित कार्यों को सुगम एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, प्रतापगढ़ में विद्यालय वाहन परमिट विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में जनपद के 35 विद्यालयों के वाहनों के परमिट हेतु प्रपत्र उपलब्ध कराये गये, जिनकी विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच की गयी। जांच के दौरान सभी प्रपत्र सही पाये गये। एआरटीओ (प्रशासन) ए0के0 शुक्ला ने बताया कि विशेष कैम्प के माध्यम से कुल 86 विद्यालय वाहनों के परमिट बनवाये गये। विशेष कैम्प में 36 वाहनों की प्रोसेसिंग फीस तथा 24 वाहनों की परमिट फीस ऑनलाइन जमा करायी गयी।
 
शेष विद्यालय वाहनों की फीस सर्वर में आयी तकनीकी समस्या के कारण जमा नहीं हो सकी, जिसे 22 जुलाई को जमा कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि विशेष कैम्प के आयोजन से विद्यालय प्रबन्धन को परमिट प्रक्रिया से सम्बन्धित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हुईं और वाहनों के परमिट कार्य में तेजी आयी। परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय वाहनों से सम्बन्धित आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष कैम्प में ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष विजय सिंह सहित परिवहन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें