नवीनतम
फीचर्ड
सर्पदंश से महिला व युवक की हुई मौत, कोहराम
इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजवाया
लालगंज, प्रतापगढ़। सर्पदंश से महिला व युवक की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे पण्डित सिंहगढ़ गांव निवासी रमाशंकर मिश्र उर्फ झुन्ना की अड़तालिस वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी बीती सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घर के बगल धान की नर्सरी में घुसे मवेशी को भगाने गयी थी। इसी बीच खेत के पास उसे जहरीले सर्प ने डस लिया।
महिला चीखते हुए भागकर घर पहुंची और परिवार को सर्पदंश की जानकारी दी। इसी बीच वह अचेत हो गयी। परिजन उसे इलाज के लिए सांगीपुर सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजवाया। उधर थाना क्षेत्र के बूबूपुर गांव में सोमवार की रात करीब दो बजे सर्पदंश से अठारह वर्षीय युवक की मौत हो गयी।
मृतक प्रतीक मिश्र उर्फ नान पुत्र धर्मेन्द्र मिश्र रायबरेली जनपद के कवही भगतपुर परशदेपुर निवासी था। वह यहां अपने मामा के मदन कुमार पाण्डेय के यहां रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों के अनुसार रात करीब दो बजे कमरे में तख्त पर सोते समय उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी युवक ने मामा को दी। आननफानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रतीक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news public health प्रतापगढ़ समाचार Lalganj Pratapgarh news लालगंज प्रतापगढ़ Postmortem Report rural India news Village News UP Snake Bite Death सर्पदंश से मौत Snake Bite Incident Sangipur Police Pushpa Devi Prateek Mishra सांगीपुर सीएचसी Sangipur Thana Monsoon Hazards Gaurav Trivedi


Comments