पोखरे में मिला 16 वर्षीय नाबालिग का शव

क्षेत्र में शोक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ठूठीबारी। महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे लक्ष्मीपुर चौकी के चटिया गांव में मंगलवार दोपहर एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती का शव गांव के पोखरे में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती सोमवार से घर से लापता थी। परिजन रातभर उसकी खोजबीन करते रहे।
 
पुलिस के अनुसार, युवती सोमवार को घर से निकली थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने पोखरे में शव तैरता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची ठूठीबारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
ठूठीबारी कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गुमशुदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। नाबालिग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में इस घटना के बाद मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें