बारिश से चक फैजुल्ला जलमग्न, जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित; ।

लगातार हो रही बारिश के चलते नैनी क्षेत्र के वार्ड-66 स्थित चकदौदी के चक फैजुल्ला मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी,प्रयागराज। 
 
लगातार हो रही बारिश के चलते नैनी क्षेत्र के वार्ड-66 स्थित चकदौदी के चक फैजुल्ला मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है
 
।स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे नगर निगम और जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।चक फैजुल्ला के निवासियों ने बताया कि बारिश का पानी सड़कों पर कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रभावित होता है।
 
 इतना ही नहीं, कई घरों में नालियों का गंदा पानी घुस जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगर निगम और जलकल विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें