ग्राम पंचायत पखेरी में मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

बस्ती जिले के विकास खंड हर्रैया अंतर्गत ग्राम पंचायत पखेरी में मनरेगा कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के विकास खंड हर्रैया अंतर्गत ग्राम पंचायत पखेरी में मनरेगा कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में तैनात सचिव एवं तकनीकी सहायक की लापरवाही के चलते सरकार की योजनाओं की मंशा पर पानी फिर रहा है।

आरोप है कि पानी से भरे तालाब में भी ग्राम प्रधान घनश्याम द्वारा ऑनलाइन मस्टर रोल जारी कर मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के अधिकांश तालाब और पोखरों में पहले से पानी भरा हुआ है, ऐसे में तालाब खुदाई एवं सफाई का कार्य कागजों पर दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।

मीडिया की पड़ताल में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक की मिलीभगत से मनरेगा कार्यों में अनियमितताएं की जा रही हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि आरोप सही हैं तो सरकारी धन के दुरुपयोग पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कब तक कार्रवाई की जाएगी? ग्राम पंचायत पखेरी का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त प्रकरण में खण्ड विकास अधिकारी हरैया विनय कुमार द्विवेदी से जानकारी लेना चाहा तो खण्ड विकास अधिकारी ने मीडिया के फोन को रिसीव नही किया ।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें