चोपन पुलिस व यूपी-112 टीम बनी देवदूत, फांसी के फंदे पर लटकी महिला को CPR देकर बचाई जान

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं मानवीय कार्यशैली की स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

चोपन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चोपन पुलिस व यूपी-112 पीआरवी टीम द्वारा त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक महिला की जान बचाई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के पास अम्मा टोला निवासी अनिल कुमार पुत्र रमेश कुमार अपनी पत्नी छोटी के साथ किराए के मकान में रहते हैं। दिनांक 16/17.05.2026 की रात्रि पारिवारिक विवाद के चलते महिला द्वारा कमरे में स्वयं को बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 पीआरवी वाहन संख्या-1070 को दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार पटेल एवं आरक्षी सुनील कुमार गौड़ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा खिड़की से देखने पर महिला फांसी लगाने की तैयारी करती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों द्वारा महिला को काफी समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु महिला ने पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया।

संगमरमर मस्जिद मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई, 6 जुलाई तक ध्वस्तीकरण पर रोक बरकरार। Read More संगमरमर मस्जिद मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई, 6 जुलाई तक ध्वस्तीकरण पर रोक बरकरार।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा महिला को फंदे से नीचे उतारा। उस समय महिला की सांसें बंद हो चुकी थीं। पुलिस जवानों द्वारा बिना समय गंवाए महिला को तत्काल सीपीआर (CPR) दिया गया, जिससे कुछ ही देर में महिला की सांसें पुनः चलने लगीं।

पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिले  : जिलाधिकारी Read More पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिले  : जिलाधिकारी

इसके उपरांत महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर सीपीआर मिलने के कारण महिला की जान बच सकी। वर्तमान में महिला की स्थिति सुरक्षित एवं सामान्य है।

कोन :सोन नदी में डूबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत, बरवाडीह गांव में पसरा मातम Read More कोन :सोन नदी में डूबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत, बरवाडीह गांव में पसरा मातम

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें