अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने चलाया विशेष अभियान

अंश निर्धारण अभियान में शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि जनपद के ग्राम पंचायतों में अंश निर्धारण हेतु अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनपद में 12 मई से 16 मई, 2026 तक पांच दिवसीय विशेष अंश निर्धारण अभियान चलाकर ग्रामवार खातेदार एवं सहखातेदारों की खतौनी में अंश निर्धारण कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक तहसील स्तर पर सुव्यवस्थित कार्य योजना तैयार कर क्षेत्रीय लेखपालों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएं तथा लगातार मॉनिटरिंग करते हुए लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंश निर्धारण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी, अंश निर्धारण के कार्य में शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी । 

करमा में डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों का हंगामा Read More करमा में डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

उन्होने यह भी निर्देश दिए है कि सभी क्षेत्रीय लेखपाल ग्रामवार कार्य योजना तैयार कर अपनी प्रगति प्रत्येक दिन तीन घंटे के अंतराल पर गूगल शीट में अनिवार्य रूप से अंकित करेंगे, जिससे कार्यों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी निगरानी की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से लंबित अंश निर्धारण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राजस्व अभिलेखों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जाएगा, जिससे आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में सहूलियत प्राप्त होगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर नवाबगंज विधायक ने किया वृक्षारोपण  Read More विश्व पर्यावरण दिवस पर नवाबगंज विधायक ने किया वृक्षारोपण 

आज अंश निर्धारण अभियान के प्रथम दिवस में सांय 04ः00 बजे तक तहसील रावर्टसगंज में 490, तहसील घोरावल में 489, तहसील ओबरा 304, तहसील दुद्धी 1528 अंश निर्धारण की कार्यवाही की गयी, जनपद मंे कुल 2811 अंश निर्धारण किये गये है।

सिधुआ बाजार: बरसात की पहली फुहार में डूबा सिधुआ बाजार, जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल Read More सिधुआ बाजार: बरसात की पहली फुहार में डूबा सिधुआ बाजार, जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें