Yaksh App पर बीट सूचना अंकित एवं फीडिंग कराने के संबंध में गोष्ठी आयोजित
Yaksh App के माध्यम से बीट पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सकता है-अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रविवार को पुलिस कार्यालय सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल द्वारा Yaksh App पर बीट संबंधी सूचनाओं को अंकित एवं फीडिंग कराने के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को Yaksh App के शत-प्रतिशत उपयोग हेतु निर्देशित किया गया तथा ऐप के प्रभावी संचालन, बीट सूचनाओं के सही एवं समयबद्ध फीडिंग तथा उसके उपयोग के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा बताया गया कि Yaksh App के माध्यम से बीट पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके माध्यम से क्षेत्र की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा महत्वपूर्ण सूचनाओं का त्वरित संकलन एवं निगरानी संभव होगी।
Read More अपहरण के दोषी सरवन कुमार को 4 वर्ष की कैद, 10 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैदगोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऐप के उपयोग संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए नियमित रूप से सूचनाओं को अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया।


Comments