फीचर्ड

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण विरोधी बयान पर सवर्ण आर्मी में आक्रोश, जिला संयोजक सुशील पांडे व जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे के नेतृत्व में फूंका गया पुतला
ऑपरेशन दहन के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, जनपद के विभिन्न थानों के 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण
"इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड" में दर्ज हुए दो नए कीर्तिमान
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण
ओबरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

न्याय के मंदिर में नई ऊर्जा का संचार , बार एसोसिएशन सोनभद्र की नई टीम ने ली शपथ

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र,/ उत्तर प्रदेश -

तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज का मंच आज अधिवक्ता एकता और संकल्प का गवाह बना। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025-26 की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। 

समारोह के मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष /सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रबंध समिति में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव एडवोकेट, महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ नगर एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 साल से ऊपर संतोष कुमार यादव एडवोकेट एवं चतुर्भुज शर्मा

दिसम्बर तक पूर्ण किये जाये कनहर सिंचाई परियोजना के सभी निर्माण कार्य Read More दिसम्बर तक पूर्ण किये जाये कनहर सिंचाई परियोजना के सभी निर्माण कार्य

एडवोकेट 10 वर्ष से नीचे उपाध्यक्ष पद पर आशुतोषदेव पांडेय एडवोकेट एवं आशुतोष कुमार पटेल एडवोकेट सचिव पुस्तकालय पर अभिषेक सिंह मौर्य एड, सचिव प्रशासन पर हरिद्वार एड, व सचिव प्रकाशन पर वेद प्रकाश सिंह एड तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए भोला सिंह पटेल एड, अशोक कुमार पाठक एड, परमेश्वर सिंह एड, कृष्ण मुरारी एड, गुलाब वैश्य एड, अनिल कुमार सिंह एड एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए चंद्रकला गिरी एड, सुमन एड, मार्तंड प्रताप सिंह एडवोकेट राकेश कुमार सिंह एडवोकेट सुदेश कुमार एडवोकेट रमन कुमार एड को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा, काला कोट केवल वस्त्र नहीं, जिम्मेदारी है। बार की मजबूती से ही आम आदमी को न्याय सुलभ होगा।

इंसानियत सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं होती.. इस की मिसाल है पहल 'दाना-पानी' Read More इंसानियत सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं होती.. इस की मिसाल है पहल 'दाना-पानी'

शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने अपने प्रेरणादायी भाषण में कहा आज आप सबने जिस विश्वास के साथ यह दायित्व मुझे सौंपा है, मैं उसके लिए हृदय से आभारी हूँ। यह कुर्सी मेरे लिए अधिकार नहीं, सेवा का संकल्प है। मैं वादा करता हूँ कि यह कार्यकारिणी अधिवक्ता भवन, चैंबर निर्माण, लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण और वादकारियों को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए बार और बेंच के बीच सेतु बनकर काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट एवं शांति वर्मा एडवोकेट ने किया। 

"इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड" में दर्ज हुए दो नए कीर्तिमान Read More "इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड" में दर्ज हुए दो नए कीर्तिमान

समारोह में मुख्य रूप से जिलाजीत सिंह यादव,हीरालाल पटेल, पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव,प्रदीप कुमार मौर्य,रामप्रसाद यादव,पवन शर्मा, धर्मेंद्र ओझा, राजकुमार पटेल,चंद्र प्रकाश सिंह,कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, वी पी सिंह,रियाज़ खान टीटू गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव,आकृति निर्भया, वीरेंद्र राव, आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार