उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में लू एवं तीव्र लू चलने की संभावना

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि हीटवेव/लू के दौरान सभी नागरिक विशेष सतर्कता बरतें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगामी 21 मई तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में 20 एवं 21 मई को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा या बौछार पड़ सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 17 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में उष्ण लहर (लू) तथा 19 मई से कुछ जिलों में भयंकर उष्ण लहर (तीव्र लू) चलने की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, कानपुर नगर, झांसी, आगरा, इटावा, महोबा सहित अनेक जिलों में लू का प्रभाव अधिक रहने की आशंका जताई गई है।

वृहद पौधरोपण के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत Read More वृहद पौधरोपण के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

मौसम विभाग के अनुसार तीव्र गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेष रूप से मजदूरों, किसानों, बुजुर्गों, बच्चों तथा लंबे समय तक धूप में कार्य करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति Read More अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि हीटवेव/लू के दौरान सभी नागरिक विशेष सतर्कता बरतें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

पुलिस भर्ती परीक्षा- 2025 की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण Read More पुलिस भर्ती परीक्षा- 2025 की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

क्या करें :-

• पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।

• हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें।

• धूप में निकलते समय सिर को टोपी, गमछा या छाते से ढककर रखें।

• बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।

• खेतों एवं खुले स्थानों पर कार्य करने वाले श्रमिक समय-समय पर विश्राम करें और छायादार स्थान पर रहें।

• अत्यधिक गर्मी महसूस होने, चक्कर आने या कमजोरी लगने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

क्या न करें :-

• दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें।

• खाली पेट धूप में कार्य न करें।

• अधिक देर तक बंद वाहनों में न बैठें।

• अत्यधिक चाय, कॉफी एवं नशीले पदार्थों का सेवन न करें।

• बच्चों एवं पालतू पशुओं को धूप में अकेला न छोड़ें।

• खराब या बासी खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें