अखिल भारतीय जागरण सुधार मण्डल की बैठक सम्पन्न, नशामुक्त झांकी पर दिया जोर

संगठन को मजबूत बनाने, कलाकारों को एकजुट रखने तथा आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

राजेश तिवारी Picture
Published On

दुद्धी/ सोनभद्र -

तहसील क्षेत्र अंतर्गत रविवार दिनांक 17 मई 2026 को अखिल भारतीय जागरण सुधार मण्डल, पटियाला पंजाब ,दुद्धी-सोनभद्र इकाई द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बेहतर दिशा देने तथा जागरण व झांकी कार्यक्रमों में अनुशासन बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

IMG-20260517-WA0048

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजय सिंह ने कलाकारों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी कलाकार या व्यक्ति को दारू एवं शराब का सेवन कर झांकी कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए। इससे समाज में गलत संदेश जाता है और धार्मिक कार्यक्रमों की छवि धूमिल होती है।

एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई। Read More एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई।

प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर झांकी करते हुए पाया जाता है तो उसे झांकी समाज से बहिष्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जागरण और झांकी कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं, इसलिए सभी कलाकारों को अनुशासन और मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है।

एससी/एसटी एक्ट के मामले में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More एससी/एसटी एक्ट के मामले में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कलाकारों को एकजुट रखने तथा आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने संगठन के नियमों का पालन करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का संकल्प लिया।इसके बाद समस्त पद अधिकारी लोग मिलकर आपसी सहमति से पद दिया गया जिसमें दुद्धी तहसील अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार गुप्ता ,गुलशन पटेल उपाध्यक्ष दुद्धी तहसील ,गौरी शंकर सूचना मंत्री दुद्धी तहसील ,अभिषेक गुप्ता कानूनी सलाहकार दुद्धी तहसील ,नितेश मीडिया प्रभारी दुद्धी तहसील को नियुक्त किया गया।

निरीक्षण:निर्माण की धीमी रफ्तार पर डीएम ने जताई नाराजगी, काम जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश Read More निरीक्षण:निर्माण की धीमी रफ्तार पर डीएम ने जताई नाराजगी, काम जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें