जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, दिये सख्त निर्देश

सैम-मैम बच्चों को ए0आर0सी0 सेन्टर में कराया जाय भर्ती, स्वास्थ्य का नियमित रूप से किया जाये परीक्षण-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, दिये सख्त निर्देश

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय), बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आई०सी०डी०एस० विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में होने वाली सभी डिलीवरी की प्रभावी ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाए।

IMG-20260514-WA0064

नगरपालिका परिषद पडरौना में सुना गया ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड Read More नगरपालिका परिषद पडरौना में सुना गया ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि डिलीवरी सरकारी चिकित्सालयों में हो रही है अथवा निजी अस्पतालों में। सभी आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की जानकारी संकलित कर उनसे नियमित संपर्क बनाए रखने तथा संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

नैनी कॉटन मिल के पास बनी जर्जर गोमटियों का हो पुनः आवंटन, छोटे व्यापारियों को मिले राहत : घनश्याम जायसवाल Read More नैनी कॉटन मिल के पास बनी जर्जर गोमटियों का हो पुनः आवंटन, छोटे व्यापारियों को मिले राहत : घनश्याम जायसवाल

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव स्वास्थ्य केंद्रों पर कराए जाएं तथा इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राइवेट चिकित्सालयों के अतिरिक्त जो डिलेवरी घरो पर होती है उन सभी डिलेवरी की ट्रेकिंग की जाये सभी एमवाईसी इसके सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सैम-मैम बच्चें जो अत्यधिक कमजोर है उन्हें एनआरसी सेन्टर में भर्ती कराया जाय।

धान गोदाम में चोरी के मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। Read More धान गोदाम में चोरी के मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

जब तक वह स्वस्थ्य न हो उन्हें एनआरसी सेन्टर में ही भर्ती रखा जाये इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये तथा जो कर्मी साफ-सफाई के लिये नियुक्त किया गया है उसके कार्यों में लापरवाही पायी जाती है तो चयनित एजेंसी को सूचित कर तत्काल हटाये जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाये। लक्ष्य के सापेक्ष ए०एन०सी० पंजीकरण एवं प्रसव की समीक्षा आप्शा एवं ए०एन०एम० स्तर पर करते हुए स्थिति में सुधार लाया जाये।

प्रत्येक माह हुए मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु की आडिट कराते हुए लाईन लिस्ट एवं आडिट रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। डी०पी०ओ० आई०सी०डी०एस० को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह ब्लॉक स्तर पर सैम बच्चों की सूची सम्बन्धित अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी से साझा करते हुए बच्चों का उचित चिकित्सकीय प्रबन्धन कराते हुए सी०एच०ओ० के माध्यम से ई-कवच पोर्टल पर उपलोड कराना सुनिश्चित करें।

आर0बी0एस0 के टीम द्वारा नियमित रूप से आशा आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाय। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार