नवीनतम
फीचर्ड
बीजपुर में देशी शराब लेकर जा रहे 4 युवकों ने किया राहगीर पर हमला, प्रसाशन के नाक के नीचे फल-फूल रहा तस्करी का खेल
एक व्यक्ति 24 पाउच तक देशी शराब लेकर जा सकता है, यूपी की शराब छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश ले जाने की दी खुली छुट
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)
बीजपुर / सोनभद्र -
स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का खेल लगातार जारी है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर देशी शराब के पाउच लेकर जा रहे चार युवकों ने एक राहगीर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Read More ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई गई: एनसीसी कैडेटों ने देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन कियाजानकारी के अनुसार चार युवक बोरे में भरकर लगभग 27 पाउच देसी शराब लेकर छत्तीसगढ़ बलरामपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामूली विवाद के बाद चारों युवकों ने राहगीर रमेश कुमार को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी शराब से भरा बोरा छोड़कर फरार हो गए।
घटना ने एक बार फिर बीजपुर क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना क्षेत्र के आसपास खुलेआम शराब की सप्लाई हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।
जब इस मामले को लेकर आबकारी विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक रवि नंदन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, एक व्यक्ति 24 पाउच तक देशी शराब लेकर जा सकता है। चाहे वह यूपी की शराब को छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश कहीं भी ले जाए, इसमें कोई अवैध नहीं है।हालांकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर सब कुछ वैध है तो फिर चोरी-छिपे शराब क्यों ले जाई जा रही थी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।


Comments