विधानसभा निर्वाचन से पूर्व नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नेटवर्क सुधार कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्बाध एवं पर्याप्त नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौंड की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कल बीएसएनएल, जिओ एवं एयरटेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के दूरस्थ एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे सभी मतदान केंद्रों, विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को तत्काल चिन्हित किया जाए, जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में संचार व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए किसी भी मतदान केंद्र पर नेटवर्क बाधित नहीं होना चाहिए।

चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार Read More चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां नए मोबाइल टावर स्थापित करने की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि नेटवर्क व्यवस्था सुदृढ़ होने से मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक समन्वय बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

15वें वित्त आयोग हेल्थ ग्रान्ट से जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार Read More 15वें वित्त आयोग हेल्थ ग्रान्ट से जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर कार्य करें तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते रहें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नेटवर्क सुधार कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्बाध एवं पर्याप्त नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अनपरा तापीय परियोजना में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, सीजीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ Read More अनपरा तापीय परियोजना में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, सीजीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें