कोन :सोन नदी में डूबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत, बरवाडीह गांव में पसरा मातम

परिजनों में पसरा मातम, पुलिस जाँच में जुटि

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन/सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह में रविवार का दिन मातम में बदल गया, जब सोननदी में डूबने से दो किशोर छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। एक साथ दो युवाओं की मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

IMG_20260517_180329

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाडीह निवासी विमलेश पासवान (19) पुत्र अशोक पासवान तथा अवनीश कन्नौजिया पुत्र सिकंदर कन्नौजिया उम्र लगभग 18अपने साथी रामगढ़ निवासी धीरज के साथ स्कूटी से कोन ट्यूशन पढ़ने आए थे। तीनों इंटरमीडिएट के छात्र बताए जा रहे हैं। ट्यूशन समाप्त होने के बाद तीनों दोस्त घूमने के उद्देश्य से सोन नदी की ओर चले गए।

कचनरवा मुख्य बाजार  चढ़ा अतिक्रमणकारियों की भेंट, लोगों को बदबू से हो रही है परेशानी Read More कचनरवा मुख्य बाजार चढ़ा अतिक्रमणकारियों की भेंट, लोगों को बदबू से हो रही है परेशानी

संगमरमर मस्जिद मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई, 6 जुलाई तक ध्वस्तीकरण पर रोक बरकरार। Read More संगमरमर मस्जिद मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई, 6 जुलाई तक ध्वस्तीकरण पर रोक बरकरार।

बताया जा रहा है कि नदी किनारे पहुंचने के बाद विमलेश और अवनीश नहाने के लिए पानी में उतर गए, जबकि उनका साथी धीरज किनारे पर ही मौजूद था। नहाने के दौरान अचानक दोनों छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बचाव के लिए दोनों की चीख-पुकार सुनकर धीरज घबरा गया और आसपास मौजूद लोगों को मदद के लिए आवाज लगाने लगा।

बहादुरगंज बताशा मंडी में शातिर चोर धराया, व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। Read More बहादुरगंज बताशा मंडी में शातिर चोर धराया, व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

शोर सुनकर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और जान बचाने के लिए नदी में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों की सांसें थम चुकी थीं। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक साथ दो होनहार छात्रों की मौत से बरवाडीह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है। गांव के लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर कुछ ही पलों में दो परिवारों की खुशियां कैसे उजड़ गईं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सोन नदी के खतरनाक घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें