फरार चल रहे 01 नफर वारंटी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थ के विपरीत अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। आज दिनांक 12.05.2026 को थाना कोन पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा निर्गत वारंट के वारंटी अभियुक्त लक्ष्मी नरायण सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सिद्दी, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्त विगत लगभग 10 वर्षों से न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशों की अवहेलना करते हुए फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 83 सीआरपीसी की कार्यवाही भी कराई गई थी। थाना कोन पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।अभियुक्त काअपराधिक इतिहास- एसटी नं0-1980/01 धारा 5/26, 41/42 वन संरक्षण अधिनियम, धारा 379/411 भादवि व 3 लोक सम्पत्ति नुकसान अधिनियम।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया थाना कोन सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

सोन नदी में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार Read More सोन नदी में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें