Special Train: वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Special Train: सर्दियों के मौसम में फ्लाइट कैंसिल होने और यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को घोषणा की कि नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच एक विशेष ट्रेन सेवा चलाई जाएगी, ताकि जम्मू-कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि नॉर्दर्न रेलवे 12 और 13 दिसंबर, 2025 को ट्रेन नंबर 04081/04082 का संचालन करेगा। यह स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है।

ट्रेन का समय और स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

वृहद रोजगार मेले में 1260 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर, निर्माण श्रमिकों को ₹6.49 करोड़ से अधिक के लाभ वितरित Read More वृहद रोजगार मेले में 1260 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर, निर्माण श्रमिकों को ₹6.49 करोड़ से अधिक के लाभ वितरित

सेंट्रल रेलवे ने चलाईं 14 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

भारी बारिश के बीच बेलन बरौंधा पावरहाउस की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे जेई और एसएसओ Read More भारी बारिश के बीच बेलन बरौंधा पावरहाउस की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे जेई और एसएसओ

अतिरिक्त यात्री भार को संभालने के लिए सेंट्रल रेलवे ने भी कई स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं। इनमें प्रमुख रूप से ये ट्रेनें शामिल हैं—

महंगाई ने खराब किया रसोई का बजट Read More महंगाई ने खराब किया रसोई का बजट

  • 01413/01414: पुणे – बेंगलुरु – पुणे

  • 01409/01410: पुणे – हजरत निजामुद्दीन – पुणे

  • 01019/01020: एलटीटी – मडगांव – एलटीटी

  • 01077/01078: सीएसएमटी – हजरत निजामुद्दीन – सीएसएमटी

  • 01015/01016: एलटीटी – लखनऊ – एलटीटी

  • 01012/01011: नागपुर – सीएसएमटी – नागपुर

  • 05587/05588: गोरखपुर – एलटीटी – गोरखपुर

  • 08245/08246: बिलासपुर – एलटीटी – बिलासपुर

अन्य जोन भी चला रहे हैं स्पेशल ट्रेनें

फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद बढ़ी डिमांड को देखते हुए साउथ ईस्टर्न रेलवे ने भी कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें संतरागाछी–येलहंका–संतरागाछी (08073/08074), हावड़ा–सीएसएमटी–हावड़ा (02870/02869) और चेरलापल्ली–शालीमार–चेरलापल्ली (07148/07149) शामिल हैं।

पूर्वी रेलवे ने भी हावड़ा, सियालदह और अन्य प्रमुख गंतव्यों के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें हावड़ा–नई दिल्ली–हावड़ा (03009/03010) और सियालदह–एलटीटी–सियालदह (03127/03128) स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

वहीं, साउथ सेंट्रल रेलवे ने भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें चेरलापल्ली–शालीमार (07148), सिकंदराबाद–चेन्नई एग्मोर (07146) और हैदराबाद–मुंबई एलटीटी (07150) शामिल हैं।

इसके अलावा, वेस्टर्न रेलवे ने बढ़ती ट्रैवल डिमांड को पूरा करने के लिए 7 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार