नरवल में गेस्ट हाउस निमार्ण में ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप

नरवल में गेस्ट हाउस निमार्ण में ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप

घाटमपुर। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना नरवल क्षेत्र निवासी कणॅ सिंह ने दो ठेकेदारों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकीं देने का आरोप लगाया है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है,कणॅ सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने निमार्णाधीन गेस्ट हाउस की छत की ढलाई के लिए शटरिंग का ठेका राजनारायण और व्यास पुत्रगण अशोक को दिया था,कणॅ सिंह के अनुसार ठेकेदारों ने बयाना के रूप में उनसे 10 हजार रुपए लिए थे, कुछ शटरिंग का सामान गिराने के बाद ठेकेदार सामान कम होने की बात कहने लगे, इसके बाद कणॅ सिंह ने स्वयं अपने पैसों से लगभग तीन लाख पचास हजार रुपए का सामान खरीदा, उन्होंने ठेकेदारों राजनारायण और व्यास को पचास हजार रुपए नकद दिए।
 
कणॅ सिंह ने बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब हो गया, और उनके बच्चे उन्हें इलाज के लिए सेवन अस्पताल ले गए,तो ठेकेदारों ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाया, उन्होंने कॅण सिंह की पत्नी को बहला फुसलाकर शटरिंग का सारा सामान वापस लाद लिया और उसे किसी दूसरी जगह इस्तेमाल कर लिया, अस्पताल से ठीक होकर घर लौटने पर कणॅ सिंह को सामान ले जाने की जानकारी हुई, उन्होंने ठेकेदारों को फ़ोन किया, तों आरोप है कि ठेकेदार गाली-गलौज की, ओर धमकीं देने लगे, ठेकेदारों ने न तों सामान लौटाने की बात कही और न ही पैसे वापस करने को तैयार हुए, और उन्होंने हर बार जान से मारने की धमकीं दी,नरवल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel