IAS Success Story: मां-बाप का सपना बेटी ने किया साकार, पढ़ें IAS अनन्या दास की सक्सेस स्टोरी 

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: 15 मई 1992 को पश्चिम बंगाल में जन्मीं IAS अनन्या दास आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहीं अनन्या ने अपने करियर में कई अहम मोड़ देखे, जिनमें UPSC में शानदार सफलता, प्रोफेशनल करियर की ऊंचाइयां, और निजी जीवन में संघर्ष और नया सवेरा शामिल हैं। वह अपने बैच की टॉपर IAS टीना डाबी की तरह ही तलाक का दर्द झेल चुकी हैं, लेकिन उन्होंने खुद को कभी टूटने नहीं दिया।

शिक्षा और करियर की शुरुआत

अनन्या दास ने IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की। जेईई जैसी कठिन परीक्षा पास कर IIT में एडमिशन लेना ही उनकी प्रतिभा का परिचायक था। इसके बाद उन्होंने BITS पिलानी से इकोनॉमिक्स में MSc की पढ़ाई भी की।

नौकरी छोड़ UPSC की राह

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन एवं नवीनीकरण की समय-सारिणी में बदलाव Read More दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन एवं नवीनीकरण की समय-सारिणी में बदलाव

शिक्षा के बाद उन्होंने करियर की शुरुआत Oracle India Pvt. Ltd. में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर की। करीब 8 महीने तक काम करने के बाद उन्होंने यह जॉब छोड़ दी और UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। इससे पहले वह RBI, जयपुर में एग्जीक्यूटिव इंटर्न के तौर पर भी 3 महीने तक काम कर चुकी थीं।

पहले प्रयास में ही रचा इतिहास

IAS बनने का सपना लेकर अनन्या दास ने UPSC की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में AIR 16 हासिल करके इतिहास रच दिया। यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति अडिग रहने का प्रमाण है।

निजी जीवन में उतार-चढ़ाव

अनन्या दास का व्यक्तिगत जीवन भी काफी चर्चा में रहा है। उन्होंने पहले IAS अफसर अब्दाल अख्तर से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों का तलाक हो गया। बाद में उन्होंने 2014 बैच के IAS चंचल राणा से दूसरी शादी की।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें