Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ी ठंड, IMD ने 7 जिलों में शीत लहर को लेकर जारी किया यलो अलर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के लिए शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान की सीमा से लगे सात जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी में यह अलर्ट प्रभावी रहेगा।

तापमान में दर्ज की गई तेज गिरावट

पिछले 24 घंटों में हरियाणा में दिन और रात, दोनों के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है। राज्य के कई इलाकों में सुबह और शाम के समय घनी धुंध छाने लगी है।

शादी की नियत से नाबालिग को भगा ले जाने का केस हुआ दर्ज  Read More शादी की नियत से नाबालिग को भगा ले जाने का केस हुआ दर्ज 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हिसार, गुरुग्राम, करनाल, सोनीपत, महेंद्रगढ़, नारनौल और सिरसा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

सुपौल में LPG संकट से निपटने को प्रशासन सक्रिय, कोयला वितरण और वाणिज्यिक गैस आपूर्ति शुरू Read More सुपौल में LPG संकट से निपटने को प्रशासन सक्रिय, कोयला वितरण और वाणिज्यिक गैस आपूर्ति शुरू

गुरुग्राम में सोमवार को 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है। इससे पहले रविवार को महेंद्रगढ़ का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 60 मामलों की हुई सुनवाई Read More जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 60 मामलों की हुई सुनवाई

13 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 13 नवंबर तक हरियाणा का मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी।

उन्होंने बताया कि हवा की दिशा बदलने से दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रातें ठंडी रहेंगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार