नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Rajasthan: राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रक में यात्रियों से भरा ट्रैवलर घुसने से 18 लोगों की मौत
Rajasthan: राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। रविवार देर शाम राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, जोधपुर के सूरसागर निवासी 18 लोग बीकानेर स्थित कोलायत मंदिर के दर्शन कर टेंपो ट्रैवलर से लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, हनुमान सागर चौराहे के पास तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर अचानक खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। Rajasthan Road Accident
जानकारी के मुताबिक, फलोदी के पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने हादसे में मृतकों की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 घायलों को तुरंत ओसियां अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर रेफर किया गया।' फलोदी के डीएसपी अचलसिंह देवड़ा ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रैवलर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। Rajasthan Road Accident
उड़े परखचे
मिली जानकारी के अनुसार, कई शव टेंपो ट्रैवलर के सीटों और लोहे में बुरी तरह फंसे गए, जिन्हें निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, फलोदी थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया, 'सभी मृतक और घायल जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र के रहने वाले थे। ये लोग परिवार सहित कोलायत दर्शन कर लौट रहे थे।' मौके पर पुलिस, SDRF और राहत दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। Rajasthan Road Accident
जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश माथुर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। Rajasthan Road Accident
मिली जानकारी के अनुसार, भारतमाला एक्सप्रेसवे पर टेंपो ट्रैवलर की तेज गति और दृश्यता कम होने के कारण ड्राइवर को सड़क के किनारे खड़े ट्रक का दिखाई नहीं देना होना, हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments