बलरामपुर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सकुशल सम्पन्न

डीएम व एएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

अजय यादव Picture
Published On

बलरामपुर न्यूज

बलरामपुर 


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा जनपद बलरामपुर में सकुशल, सुचितापूर्ण और नकल विहीन वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों — एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज और एम.पी.पी. इंटर कॉलेज — का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में लगाए गए कैमरों, सुरक्षा उपकरणों और प्रवेश व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम श्री अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को लोक सेवा आयोग की गाइडलाइनों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के केंद्र का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, परीक्षा की तैयारी के लिए दिया मार्गदर्शन Read More मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के केंद्र का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, परीक्षा की तैयारी के लिए दिया मार्गदर्शन

अपर पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष और परिसर में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके।

  प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह Read More  प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

प्रशासनिक अधिकारियों के इस निरीक्षण से परीक्षार्थियों में विश्वास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जनपद में परीक्षा शांति एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न होने पर प्रशासन ने सभी सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।

तुलसीदास जयंती पर बच्चों ने दिखाई साहित्यिक प्रतिभा Read More तुलसीदास जयंती पर बच्चों ने दिखाई साहित्यिक प्रतिभा

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें