Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण हल्की ठंड और बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
आज छह जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
मंगलवार को हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात (नूंह) और पलवल जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि राज्य के बाकी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर तक केवल 6 से 8 जिलों में ही बारिश के संकेत हैं। 3 अक्टूबर को बारिश का दायरा बढ़कर 12 जिलों तक पहुंच सकता है, जहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
अरब सागर में सिस्टम सक्रिय, मौसम रहेगा परिवर्तनशील
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। इसके चलते 3 अक्टूबर तक मौसम बदला-बदला सा रहेगा। दक्षिण हरियाणा के कुछ जिलों में बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है।
इस दौरान चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मौसम में हल्की ठंड का अहसास होने लगेगा।
3 अक्टूबर के बाद कैसा रहेगा मौसम?
हालांकि 3 अक्टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन इसके बाद हवाओं की दिशा और बारिश के पैटर्न पर आधारित नए पूर्वानुमान जारी किए जाएंगे। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी है, लेकिन फसल चक्र और दैनिक जीवन पर इसका असर पड़ सकता है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments