नवीनतम
राजनीति
Haryana: हरियाणा में केंद्रीय मंत्री के PSO की गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) करतार की गोली लगने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात करीब 11 बजे सेक्टर-3 में हुआ।
रिवॉल्वर साफ करते समय चली गोली
पुलिस के प्रारंभिक बयान के अनुसार, करतार अपनी सर्विस रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, तभी दुर्घटनावश गोली चल गई, जो उनकी मौत का कारण बनी। घटना के समय वह सेक्टर-3 स्थित मकान नंबर 1680 में किराए पर रह रहे थे।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments