हत्या का सनसनीखेज खुलासा: बदलापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, ईंट से की थी वारदात, शव गड्ढे में फेंका

अजय यादव Picture
Published On

जौनपुर - बदलापुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बदलापुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। हत्या के बाद शव को गड्ढे में छिपाने की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ईंट, मृतका के पति की दवाएं व अन्य प्रपत्र भी बरामद किए हैं।
 
30 अगस्त 2025 को अच्छेलाल गोड़ निवासी भीलमपुर, थाना सुजानगंज ने बदलापुर थाने में तहरीर दी कि किसी ने उसकी पत्नी सन्जू देवी की गाली-गलौज के बाद हत्या कर शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया है।
 
पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मुकदमा संख्या 353/25 धारा 103(1)/352/238 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। 31 अगस्त को बदलापुर थाना प्रभारी शेष कुमार शुक्ला व टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या से संबंधित अभियुक्त सरोखनपुर अंडरपास के पास मौजूद है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू सिंह (निवासी कूँहीकला चन्दापुर) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिजली का ठेकेदार है और मृतका से दो साल पहले संपर्क में आया था जब मृतका का पति दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। मृतका अब उस पर पत्नी की तरह साथ रहने का दबाव बना रही थी और पाँच लाख रुपये की मांग भी कर रही थी।
 
घटना वाले दिन आरोपी ने सन्जू को बदलापुर बुलाया और बाइक से उसे छोड़ने जा रहा था, लेकिन सन्जू के जिद करने और गाली-गलौज करने पर गुस्से में आकर उसने पहले घूंसे मारे और फिर ईंट से सिर पर वार कर दिया। जब वह बेहोश हो गई, तो पानी भरे गड्ढे में फेंककर उस पर बैठ गया ताकि वह डूब जाए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बदलापुर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें