नवीनतम
फीचर्ड
भारत
भाजपा नेता को जमीनी विवाद में पीटकर किया घायल
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहाबाद/हरदोई भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को भूमि विवाद के चलते गाली गलौज किया और मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपकमल राठौर पुत्र राकेश कुमार राठौर का साहिल, आयुष आदि से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।
शुक्रवार को सुबह 9 बजे निकास को लेकर विवाद हुआ और विपक्षी साहिल और आयुष हथौड़ा लेकर तोड़फोड़ करने लगे। दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए और आपस में मारपीट होने लगी। जिसमें दीपकमल राठौर के सिर में काफी चोट आई।मारपीट और गाली गलौज का किसी ने वीडियो बनाया। शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।


Comments