लापरवाही या होनी, लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में दहशत
पांच सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, आधे दर्जन घायल
चौपारण, हजारीबाग, झारखंड: लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं से लोगों में डर, घर से निकलने के बाद वापसी का परिवार करते हैं इंतजार। अब इसे लापरवाही कहें या होनी जिससे शुक्रवार को भी पांच अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 युवकों की मौत हो गया। वहीं 6 लोग घायल हो गए। पहली घटना चौपारण पेट्रोल पंप के पास दो बाइक के जबरजस्त टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। दूसरी घटना सियरकोणी के सम्राट होटल के पास चलती बाइक से महिला सड़क के किनारे गिर गई। तीसरी घटना दनुवा घाटी के हथिया बाबा के पास एक ट्रक आगे चल रही बाइक को अपने चपेट में ले लिया।
खैरियत यह रहा कि बाइक सवार सड़क के किनारे फेंका गया, जिससे हल्की चोटें आई। वहीं चौथी घटना जगदीशपुर कट के पास हुआ। जिसमें एनएचएआई कंस्ट्रक्शन कंपनी के लापरवाही के वजह से एक बलेनो कार पलट गया। जिसमें गाड़ी चालक को चोट लगा। वहीं पांचवी सड़क दुर्घटना देर रात महराजगंज चौक के पास घटी। दुर्घटना में छर्री लदा एक हाइवा संख्या बीआर 01जीएन 8648 ने बाइक सवार संख्या जेएच 13 जे 1613 को चपेट में ले लिया और लगभग 50 फीट तक बाइक सवार को घसीटते हुए ले गया।
घटना में बाइक सवार एक युवक का घटना स्थल पर ही मौत हो गया। जबकि दूसरे युवक की मौत हजारीबाग में हो गयी। वहीं तीसरे युवक की हालत बेहद हो नाजुक बनी हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को फोन किया पर एम्बुलेंस काफी देर तक नहीं पहुंचा। जिससे नाराज लोगों ने निजी वाहन बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक बुधन कुमार के शव को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल लाया गया और सुबह में पोस्टमार्टम के बाद मृतक के गांव नौडीहा, राजपूर पहुंचाया। वहीं घटना में अन्य दोनों घायलों की गम्भीर अवस्था देखकर रेफर कर दिया गया।
जहाँ हजारीबाग में एक घायल बिलखी कुमार की मौत हो गयी। वहीं तीसरे घायल विशाल कुमार को राँची रिम्स में भर्ती किया गया है, जहां उसकी स्तिथि नाजुक बताया जा रहा है। तीनों घायल चतरा जिले के राजपुर थाना के नौडीहा के थे। जो एक ही बाइक से महराजगंज में एक रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रहे थे।


Comments