हज़ारीबाग लोकसभा की बहनों को हर सुविधा देने के लिए कार्यरत हूँ : सांसद जयंत सिन्हा

Jharkhand Swatantra Prabhat Picture
Published On

सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से काशी दर्शन यात्रा पर निकलीं हज़ारीबाग की महिलाएं

हज़ारीबाग लोकसभा की बहनों को हर सुविधा देने के लिए कार्यरत हूँ : सांसद जयंत सिन्हा

हज़ारीबाग/झारखण्ड - कृष्णा कमार 

सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा के सौजन्य से हज़ारीबाग लोकसभा की भाजपा महिला मोर्चा की बहनें बनारस भ्रमण को गयी हैं। ज्ञात हो कि इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने बनारस जाने की इच्छा जताई थी। जयंत सिन्हा ने इस पर उन्हें जल्द ही एक यात्रा का आयोजन करवाने के लिए कहा था। इसके परिणामस्वरूप महिलाएं "काशी दर्शन यात्रा" पर निकली हैं। यह यात्रा 3 दिनों की है, जिसमें कुल 42 महिलाएं शामिल हैं। यह सभी बनारस में विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगी।

हज़ारीबाग से यात्रा निकलने पर महिला मोर्चा की बहनों ने सांसद जयंत सिन्हा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम सभी इस यात्रा को लेकर बेहद प्रसन्न और उत्साहित हैं। हमारे भाई जयंत सिन्हा ने इस यात्रा के रूप में हमें रक्षाबंधन का उपहार दिया है। काशी विश्वनाथ का दर्शन कर हम हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत देश की प्रगति के लिए कामना करेंगे। इस अवसर पर जयंत सिन्हा ने कहा कि मेरी बहनें काशी दर्शन को जा रही हैं। इस यात्रा का आयोजन कर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं भगवन शंकर से सभी बहनों की कुशल यात्रा के लिए कामना करता हूँ। हमारी क्षेत्र की महिलाओं को हर सुविधा मिले इसके लिए सदैव कार्यरत हूँ। हमारी महिलाएं सशक्त, आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी बनें, मेरा यही प्रयास है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार