मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

अजय यादव Picture
Published On

मुख्य विकास अधिकारी ने सैम बच्चों के स्वास्थ्य जांच की करते हुये आयरनफोलिक एसिड सीरप सहित आदि दवायें उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

 

रामलाल साहनी मीरजापुर 

मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने त्रीव गम्भीर कुपोषण बच्चों (सैम) के स्वास्थ्य सुधार की समीक्षा करते हुये प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया

बी0एच0एस0एन0डी0 सत्र सभी सैम बच्चों का स्वास्थ्य जांच करते हुये आयरन फोलिक एसिड सीरप, एलबेंडाजाल टैबलेट, विटामिन-ए, मल्टी विटामिन और एमाक्सिीसलीन की गोली उपलब्ध कराये और ए0एन0एम0 ई कवच पोर्टल पर फीड करे तथा नियमित रूप से मानिटरिग करें।

Read More सुप्रीम कोर्ट ने NTA की क्षमता पर उठाए सवाल, UPSC जैसी वैज्ञानिक रूप से सुसज्जित संस्था की जरूरत बताई

बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सैम बच्चों का आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियमित रूप से गृह भ्रमण कर पोषण परामर्श दे जिससे अभिभावक बच्चों के उचित खान पान और देखभाल करें। जिस बच्चें में चिकित्सीय जटिलता पायी जाती है उसे आंगबाड़ी कार्यकत्री और आर0बी0एस0के टीम पोषण पुर्नवास केन्द्र भर्ती करायें।

मोहनलालगंज बाइपास पर बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल Read More मोहनलालगंज बाइपास पर बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

बैठक मेें मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ राजेन्द्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

संस्कार भारती की वार्षिक योजना बैठक में संस्कृति संरक्षण और संगठन विस्तार का संकल्प Read More संस्कार भारती की वार्षिक योजना बैठक में संस्कृति संरक्षण और संगठन विस्तार का संकल्प

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार