57वीं वाहिनी एसएसबी में साइबर जागरूकता कक्षा का आयोजन
कार्मिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सितारगंज। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सितारगंज में कार्मिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी कमांडेंट श्री गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में किया गया। कक्षा का संचालन उपनिरीक्षक (संचार) अमित कुमार ने किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्मिकों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फर्जी कॉल और संदेशों के माध्यम से होने वाली ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।
उपनिरीक्षक (संचार) अमित कुमार ने कार्मिकों को सावधान करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते से संबंधित जानकारी, पासवर्ड और अन्य गोपनीय विवरण साझा नहीं करने चाहिए। उन्होंने मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, समय-समय पर पासवर्ड बदलने और अनजान स्रोतों से प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। साथ ही फर्जी कॉल, भ्रामक संदेशों और सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध अनुरोधों के प्रति सतर्क रहने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय किसी भी जानकारी की सत्यता जांचना और अपनी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
इस दौरान कार्मिकों को साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाहिनी के कार्मिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग बनाना और उन्हें डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा।
डिजिटल सुरक्षा साइबर अपराध जागरूकता बैंकिंग फ्रॉड अमित कुमार सोशल मीडिया सुरक्षा #SwatantraPrabhat Cyber Crime Prevention Sitarganj News ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव सितारगंज एसएसबी 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल साइबर जागरूकता कक्षा गंगा सिंह उदावत साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण ओटीपी धोखाधड़ी फर्जी कॉल से सावधान संदिग्ध लिंक से बचाव पासवर्ड सुरक्षा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 साइबर क्राइम पोर्टल साइबर शिकायत प्रक्रिया एसएसबी सितारगंज सुरक्षा बल प्रशिक्षण SSB Cyber Awareness


Comments