अब 29 अक्टूबर को होगी लघु वन उपज की अवशेष लाटों की पुनः नीलामी
गोण्डा वन प्रभाग कार्यालय में होगी नीलामी, रेहरा, टिकरी और पण्डरी कृपाल रेंज की 10 लाटें होंगी नीलाम
बृजभूषण तिवारी
गोण्डा। वन प्रभाग में लघु वन उपज की उन लाटों की नीलामी 26 अक्टूबर होनी थी परंतु 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित हो जाने के कारण नीलामी नहीं हो सकी अब यह नीलामी आगामी 29 अक्टूबर को होगी। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी, गोण्डा वन प्रभाग द्वारा संबंधित क्षेत्रीय वनाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी निर्देश के अनुसार रेहरा, टिकरी एवं पण्डरी कृपाल रेंज की कुल 10 अवशेष लाटों की नीलामी की जाएगी। इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय वनाधिकारियों को 29 अक्टूबर को प्रभागीय कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पुनः नीलामी के लिए निर्धारित लाटों में सभी 10 लाटें मछली से संबंधित हैं। इनमें रेहरा रेंज की दो, टिकरी रेंज की छह तथा पण्डरी कृपाल रेंज की दो लाटें शामिल हैं। इनका गोपनीय अनुमानित मूल्य कुल 89,390 रुपये है।
प्रभागीय वनाधिकारी ने निर्देशित किया है कि लघु वन उपज की ये लाटें सामयिक प्रकृति की हैं और समय बीतने के साथ इनके उपयोग की अवधि समाप्त हो सकती है। ऐसे में नीलामी समय से संपन्न कराना आवश्यक है, जिससे राजस्व की संभावित हानि से बचा जा सके।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशों के अनुपालन में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अवशेष लाटों की नीलामी सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #GondaNews #ForestDepartment #गोंडा #वनविभाग #गोंडावनप्रभाग #लघुवनउपजनीलामी #अवशेषलाटोंकीनीलामी #पुनःनीलामी #29अक्टूबरनीलामी #रेहरारेंज #टिकरीरेंज #पण्डरीकृपाल #वनविभागसमाचार #सरकारीनीलामी #मछलीलाटनीलामी #89हजार390रुपये #वनराजस्व #ForestAuction #MinorForestProduce #AuctionNews #RehraRange #TikriRange #GovernmentAuction


Comments