माँ नैना देवी मंदिर में सज गया माँ दुर्गा देवी समेत तमाम देवताओं का पंडाल
पूजा अर्चना कर रहे श्रद्धालु
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में 70वें सर्वजनिन दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। माँ नैना देवी मंदिर में माँ दुर्गा देवी समेत तमाम देवी देवताओं का पंडाल सज गया है। श्रदालुओं द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। साथ ही माँ नैना देवी मंदिर को विधुत लड़ियों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। गत दिवस यानी 16 अक्टूबर को देर शाम से माँ दुर्गा समेत सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई।

उससे पूर्व तमाम महिलाओं द्वारा प्रकृतीक जल स्रोतों से पानी भरकर कलश में लाया गया । जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कुमाऊनी रंगीला पिछोड़ा व पर्वतीय टोपी पहनकर कलश यात्रा में स्कूली बच्चों के साथ शामिल हुए। यह कलश यात्रा नैना देवी मंदिर से शुरू होकर बाजारों होते हुए पुनः नैना देवी मंदिर पहुँचे जहां माँ के भक्तों ने भजन गाकर नाचते झूमते नजर आए। यह दुर्गा पूजा महोत्सव 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान आजकल बंगाली समुदाय के लोग भी नैनीताल आये हुए हैं। दुर्गा पूजा महोत्सव में दुकानें भी लगाई गई है जहाँ लोग समान लेते हुए नजर आ रहे हैं।
मां नयना देवी मंदिर में आज यानी 17 अक्टूबर कैब सुबह 9 बजे पत्रिका लेइंग एवं सप्तमी पूजा, 10 से 12 बजे पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण,2 बजे से सुंदर कांड पाठ, भोग, 3 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम,6 बजे संध्या आरती,एवं रात 11 बजे से 12 बजे तक अर्धरात्रि पूजा यह कार्यक्रम लगातार19 अक्टूबर तक जारी रहेगा इस दौरान नैनी झील में दीपदान, कन्या पूजन, हवन यज्ञ के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा।
20 अक्टूबर को महादशमी पूजा , दर्पण विसर्जन एवं देवी वरण तत्पश्चात 1 बजे से डोला नगर परिक्रमा एवं सायंकाल 6 बजे के आसपास नैनी झील में मूर्ति विसर्जन किया जायेगा। जहां चारो ओर रामलीलाओ का दौर जारी और पूरा नैनी सरोवर राममय हो रही है वही दूसरी ओर माँ के जयकारों से भी पूरी नगरी गुंजायमान हो रही है।
#SwatantraPrabhat #FestivalNews #ReligiousFestival #LatestNews #धार्मिकआयोजन #DurgaPuja2026 #नवरात्रि #UttarakhandNews #NavratriCelebration #MaaDurga #मांदुर्गा #दुर्गापूजामहोत्सव #DurgaPujaFestival #नैनीताल #NainitalNews #नैनीतालसमाचार #मांनैनादेवीमंदिर #सर्वजनिनदुर्गापूजा #कलशयात्रा #कुमाऊनीसंस्कृति #NainaDeviTemple #KalashYatra #CulturalCelebration #NainiLake #BengaliCommunity


Comments