वित्तविहीन शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए एमएलसी ने लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सौगात दी है।

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। वित्तविहीन शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा अविलम्ब प्रदान किये जाने को लेकर शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव को शुक्रवार को पत्र लिखा है। एमएलसी उमेश द्विवेदी ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा को लिखे पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सौगात दी है।
 
पत्र में उन्होंने कहा है कि इसके बावजूद संबंधित बेवसाइट के न खुलने के कारण शिक्षक पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इससे प्रदेश के अधिकांश शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने पत्र में बेवसाइट को अविलम्ब खुलवाते हुये सीएम की घोषणा को अमल में लाये जाने पर जोर दिया है। यह जानकारी एमएलसी के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह ने यहां दी है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार