वन दरोगा पर मारपीट व रुपये मांगने का आरोप, क्षेत्राधिकारी से शिकायत

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को गोंदहिया मजरे खैरा निवासी संजय सोनकर ने वन विभाग के दरोगा दिनेश गुप्ता पर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

महराजगंज, रायबरेली। मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को गोंदहिया मजरे खैरा निवासी संजय सोनकर ने वन विभाग के दरोगा दिनेश गुप्ता पर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
शिकायतकर्ता के मुताबिक, 5 अक्टूबर को वह किसान से अपने उपयोग के लिए खरीदे गए दो सूखे आम के पेड़ काट रहा था। इसी दौरान वन विभाग के दरोगा वहां पहुंचे और कथित रूप से उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उसे रायबरेली स्थित वन विभाग के कार्यालय ले जाया गया, जहां दोपहर करीब 12 बजे से शाम पांच बजे तक बैठाए रखा गया।
 
संजय सोनकर का आरोप है कि उसे छोड़ने के एवज में बीस हजार रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ता ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में रमेश कुमार उर्फ टिंकू, दुर्गेश कुमार उर्फ गोलू व अन्य लोगों के नाम बताए हैं। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव वा
 
क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें