लायंस क्लब प्रतापगढ़ गौरव का 34वां अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से संपन्न

सेवा को सर्वोच्च धर्म मानकर समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचना ही लायंस क्लब का उद्देश्य : डॉ. क्षितिज शर्मा

हर्षिता यादव  Picture
Published On

प्रतापगढ़। समाज सेवा में निरंतर सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य, शिक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लायंस क्लब प्रतापगढ़ गौरव का 34वां अधिष्ठापन समारोह नगर के एक होटल में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक, चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना से हुआ, जिसका पाठ श्वेता चौरसिया ने किया।
 
समारोह के मुख्य अतिथि मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हमारे शास्त्रों में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। मनुष्य जब अपनी योग्यता, सामर्थ्य और संसाधनों के अनुरूप समाज के लिए कुछ करने का प्रयास करता है तो उसे आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मूल भाव ही “We Serve” अर्थात “हम सेवा करते हैं” है और इसी भावना को निरंतर मजबूत करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुंचाने की आवश्यकता है।
 
पूर्व मंडलाध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट सौरभ कांत ने लायंस क्लब प्रतापगढ़ गौरव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अजय केसरवानी, सचिव सीए अर्पित खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता सहित नई कार्यकारिणी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाकर विधिवत अधिष्ठापित किया।पूर्व मंडलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने उपस्थित सदस्यों को लायंस क्लब के इतिहास, उसकी स्थापना के उद्देश्य तथा भारत सहित पूरे विश्व में लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
 
जौनपुर से मंडल अध्यक्ष के मुख्य सचिव सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर क्लबों द्वारा किए जाने वाले छोटे-छोटे सेवा कार्य, सामूहिक रूप से समाज में बड़ा परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित होने वालों में प्रो. बृजभान सिंह, प्रो. पीयूष कांत शर्मा, कंचन सिंह, इक्षिता मिश्रा, डॉली केसरवानी, शिशिर खरे, डॉ. संदीप मिश्रा, चिकित्सकों में डॉ. कामायनी उपाध्याय, डॉ. सुधांशु उपाध्याय एवं मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. श्रद्धा गुप्ता तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए सुरभि खंडेलवाल एवं सीए अर्पित खंडेलवाल शामिल रहे। इन सभी को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों जय प्रकाश खंडेलवाल, मनीष केसरवानी, डॉ. प्रो. बृजभान सिंह, अमोलक सिंह, पंकज मिश्रा, रूपेश कसौधन, गोपाल गुप्ता, मनीष चौरसिया, विक्रांत खंडेलवाल, प्रवीण खंडेलवाल, मनप्रीत सिंह, डॉ. संदीप मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह, अनीता पांडे, पूनम आहूजा, प्रेम खंडेलवाल, रवि केसरवानी, नीरज केसरवानी, रूपेश कसौधन, संजीव आहूजा, आनंद केसरवानी, विकास हेमलता केसरवानी, रीना केसरवानी, अंजली गुप्ता, लायंस क्लब्स प्रतापगढ़ के रीजन चेयरपर्सन लायन शिशिर खरे आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन लेडी श्रद्धा केसरवानी ने किया। डॉ. प्रो. पीयूष कांत शर्मा ने उपस्थित अतिथियों, लायन सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार