शोहरतगढ़ में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग प्रदेश महासचिव दीपक कुमार यदुवंशी के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम तहसील शोहरतगढ़ रवीश कुमार गुप्ता को सौंपा।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग प्रदेश महासचिव दीपक कुमार यदुवंशी के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम तहसील शोहरतगढ़ रवीश कुमार गुप्ता को सौंपा। दीपक कुमार यदुवंशी ने कहा कि आकाशवाणी नई दिल्ली पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं दोनों सदनों के 300 सांसद के साथ दुर्व्यवहार दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया, वह लोकतंत्र की हत्या के समान है।
ज्ञापन देकर लोगों ने मांग किया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुयी घटना को संज्ञान में लेकर उन पुलिस कर्मियों पर आपराधिक मुकदमा पंजीकृत किए जाएं , जिन्होंने आंदोलन के तहत देश के नेता प्रतिपक्ष एवं चुने गये तीन सौ सांसदों को अपने दुर्व्यवहार से शर्मसार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार देश में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर जनता में अविश्वास एवं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जनमानस में जो आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने राष्ट्रपति से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की। इस दौरान दीपक यदुवंशी, रंजना मिश्रा , श्यामलाल शर्मा, शिवप्रसाद वर्मा, पंकज चतुर्वेदी, अवध बिहारी, राम अवतार, मोहम्मद राजा, मोईद रमेश वर्मा मुजीबुर्रहमान विनय, राम सहाय, रविंदर आकाश, नितेश, संजय, रंजीत, विकास पूर्णमासी अवध राम, करीमुल्ला, मोहम्मद जाहिद, धीरज, रामदीन, संतोष शिव आदि लोग मौजूद रहे।
President Of India uttar pradesh news rahul gandhi news Supreme Court News siddharthnagar news indian democracy UP Political News political news india Congress Party News Election Commission controversy Congress Protest #SwatantraPrabhat Uttar Pradesh Congress Congress Memorandum Deepak Kumar Yaduvanshi Delhi Police Controversy Opposition Leader Rahul Gandhi Congress Workers Protest Shobharatgarh News SDM Ravish Kumar Gupta Gyanesh Kumar News Chief Election Commissioner Parliament MPs News Congress Demands Action Latest Political Updates


Comments