पोषण माह-2026 का जनपद स्तरीय समापन समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम के माध्यम से सुपोषित सोनभद्र एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जनभागीदारी को और सशक्त करने का दिया संदेश

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

बाल विकास पुष्टाहार विभाग, सोनभद्र द्वारा पोषण माह-2026 का जनपद स्तरीय समापन समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर भूपेश चौबे तथा विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह एवं जिला मंत्री गुड़िया त्रिपाठी रहीं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी, सोनभद्र विनीत कुमार सिंह द्वारा किया गया।

सार्वजनिक रामलीला समिति कॉटन मिल नैनी का कर्ण घोड़ा जुलूस 09 को Read More सार्वजनिक रामलीला समिति कॉटन मिल नैनी का कर्ण घोड़ा जुलूस 09 को

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी चतरा श दीनानाथ द्विवेदी, चोपन दिलीप वर्मा एवं दुद्धी मनोज सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारी कीर्ति’ अभियान का शुभारंभ, दशहरा-दीपावली पर कीर्ति और गौरी के लिए सहयोग को आगे आएं जनपदवासी-आरुषी मिश्रा Read More हमारी कीर्ति’ अभियान का शुभारंभ, दशहरा-दीपावली पर कीर्ति और गौरी के लिए सहयोग को आगे आएं जनपदवासी-आरुषी मिश्रा

समारोह के प्रमुख आकर्षण हेल्दी बेबी शो, रंगोली एवं पोषाहार से निर्मित रेसिपी प्रतियोगिताएं रहीं। हेल्दी बेबी शो में प्रथम कुमारी (राबर्ट्सगंज शहर), द्वितीय दिव्यांशी (ओबरा शहर) एवं तृतीय मास्टर शिवांश (राबर्ट्सगंज ग्रामीण) रहे।

कुशीनगर : डीएम के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस Read More कुशीनगर : डीएम के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम राबर्ट्सगंज शहर, द्वितीय एवं तृतीय राबर्ट्सगंज ग्रामीण तथा रेसिपी प्रतियोगिता में प्रथम राबर्ट्सगंज ग्रामीण, द्वितीय शहर, तृतीय राबर्ट्सगंज ग्रामीण एवं चतुर्थ शहर परियोजना रही।

अतिथियों ने विभाग द्वारा पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण उन्मूलन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से सुपोषित सोनभद्र एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जनभागीदारी को और सशक्त करने का संदेश दिया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें