सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पूतला फूंका
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय के तिरंगा तिराहा पर मंगलवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व प्रत्याशी सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर एक दिवसीय पैदल मार्च, पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
चुनाव आयोग द्वारा वोटों में की गई अनियमिताओं के विरुद्ध सपाइयों ने एकजुट होकर शोहरतगढ़ के गड़ाकुल स्थित बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उग्रसेन सिंह के साथ लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, वोट चोर, गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, लोकतंत्र की हत्या, नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि नारों से आवाज बुलंद कर तिरंगा तिराहा पहुंच कर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। निरीक्षक अतिउल्लाह, सन्तोष यादव, हरेन्द्र, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश यादव, प्रभाकर यादव, रामकरन निषाद, दयानन्द, आदि सहित भारी संख्या में तैनात रहे पुलिसकर्मियों ने पुतला जला रहे सपाइयों के हाथों से पुतला छीन कर भाग निकले।
इस दौरान पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, हरिनरायन यादव, रामू यादव, विष्णु उमर, अमित डॉ शर्मा, अनुज चौधरी, सूरज त्रिपाठी, आरिफ खान, नीरज चौरसिया, बलराम चौरसिया, हरिराम शर्मा, जावेद,रिजवान अहमद, गुड्डू सिंह, हरिद्वार बाबा, महबूब, कुलदीप मौर्य अली अहमद, रिजवान अहमद हरिद्वार, अरबाज खान, आरिफ खान, समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
akhilesh yadav uttar pradesh news Samajwadi party Election Commission siddharthnagar news ambedkar statue Shohratgarh News Political Protest SP Workers UP politics Political Rally democracy in india #SwatantraPrabhat SP Protest Ugrasen Singh Siddharthnagar Politics Constitution Bachao Campaign Democracy Bachao Campaign Vote Bachao Campaign Desh Bachao Campaign Gyanesh Kumar Shohratgarh Protest Voter Irregularities Election Controversy Effigy Burning Protest


Comments