पीपलगांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेंटर का शुभारंभ
शुक्रवार को सामाजिक संस्था माता सावित्रीबाई फुले वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पूजा चौधरी ने पीपलगांव स्थित सेंटर का उद्घाटन किया।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
शुक्रवार को सामाजिक संस्था माता सावित्रीबाई फुले वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पूजा चौधरी ने पीपलगांव स्थित सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, हैंडीक्राफ्ट, मेहंदी और स्पेशल पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को रोकने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘शिक्षा सुधार मुहिम’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत बच्चों को मात्र एक रुपये में शिक्षा प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पूजा चौधरी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले के सपनों को साकार करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। महिलाओं को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से सेंटर की स्थापना की गई है, जहां महिलाएं विभिन्न प्रकार के हुनर सीखकर रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ सकेंगी।
संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सिद्धार्थ सोनकर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना संस्था की प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना भी संस्था के उद्देश्यों में शामिल है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राहुल देव आजाद ने शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को रोकने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘शिक्षा सुधार मुहिम’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक रुपये में बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने की पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर सशक्त बनाने के लिए पूरे प्रदेश में इस अभियान को विस्तार देने की योजना है।उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से अधिक से अधिक सेंटर खोलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सुधार लाने की दिशा में काम किया जाएगा।सेंटर की कोऑर्डिनेटर दीक्षा कुशवाहा और पीपलगांव सेंटर की संरक्षक शिक्षिका सुनीता ने कहा कि संस्था के उद्देश्यों और योजनाओं को अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाकर उन्हें इन कार्यक्रमों का लाभ दिलाया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी अलग पहचान बना सकें।
कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव सिद्धार्थ सोनकर, प्रदेश अध्यक्ष राहुल देव आजाद, सेंटर की कोऑर्डिनेटर दीक्षा कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय कुमार सहित संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news women empowerment Pooja Chaudhary Social Welfare Initiative Naini news Women Self Employment Girl Education Educational Reform Mata Savitribai Phule Welfare Trust Free Education Initiative One Rupee Education Shiksha Sudhar Muhim Skill Development Training Sewing Training Embroidery Training Beautician Course Handicraft Training Mehndi Training Special Painting Education for Poor Children Women Skill Development Self Reliant Women Peepalgaon News


Comments