विशेष पुलिस अधिकारी की टीम ने थाना प्रभारी से की भेंट
विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की टीम ने नैनी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी मेले एवं त्योहारों को सकुशल और सुचारु रूप से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
नैनी, प्रयागराज।
विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की टीम ने नैनी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी मेले एवं त्योहारों को सकुशल और सुचारु रूप से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
टीम की ओर से मेले के आयोजन से संबंधित कार्ड सौंपते हुए व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए गए।प्रभारी अभय राज सिंह ने अपनी टीम की ओर से थाना प्रभारी को आगामी आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं। ह
न्होंने आश्वासन दिया कि आगामी त्योहारों एवं मेले के दौरान पुलिस प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एसपीओ टीम सहयोग के लिए पूरी तरह उपस्थित रहेगी।इस अवसर पर एसपीओ प्रभारी अभय राज सिंह,उप प्रभारी परवेज अहमद, शेख लियाकत अली, रामजी जायसवाल, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र पटेल एवं सहायक थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
#UPPolice #PoliceAdministration #PoliceNews #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #NainiNews #NainiPolice #NainiThana #PublicSafety #AvinashKumarSingh #PrayagrajUpdate #FestivalSecurity #PoliceMeeting #FestivalPreparations #SPOTeam #SpecialPoliceOfficer #MelaSecurity #PoliceCooperation #AbhayRajSingh #ParvezAhmed #FestivalArrangements #MelaArrangements #FestivalUpdate


Comments